मुंबई दौरे पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, दिग्गज उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

हाल ही में बजट पेश करते हुए नवीन पटनायक ने कहा था कि ओडिशा की पहचान किसी एक क्षेत्र में विकास करने के लिए नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में ओडिशा आगे बढ़ रहा है।

odisha

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आज से दो दिवसीय दौरे पर मुंबई जाएंगे। नवीन पटनाटक यहां ताज पैलेस में आयोजित होने वाली ओडिशा इन्वेस्टर्स मीट में भाग लेंगे और देश के कुछ सबसे बड़े उद्योगपतियों के साथ आमने-सामने बैठकर चर्चा करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, नवीन पटनायक यहां स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स 2023 समारोह में भी भाग लेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद नवीन पटनायक मंगलवार दोपहर को भुवनेश्वर लौट आएंगे।

आपको बता दें कि हाल ही में बजट पेश करते हुए नवीन पटनायक ने कहा था कि ओडिशा की पहचान किसी एक क्षेत्र में विकास करने के लिए नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में ओडिशा आगे बढ़ रहा है। साथ ही नवीन पटनायक ने यह भी कहा कि उनकी सरकार सभी क्षेत्रों में राज्य के विकास के लिए 'ईमानदारी और समर्पण' से काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+