बीजू पक्का घर योजना के तहत CM ने हर लाभार्थी को दिए 3000 रुपए, 31 लाख परिवारों को मिला लाभ

भुवनेश्वर, जनवरी 08। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को बीजू पक्का घर योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 3000 रुपए की वित्तीय सहायता वितरित की। इस राशि से हर लाभार्थी अपने घर की मरम्मत करा पाएगा। इस योजना के तहत 31 लाख परिवारों को लाभ मिला है।

Naveen patnaik

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने इस योजना के तहत 1444 करोड़ रुपए की कुल सहायता राशि वितरित की। ये राशि सरकार ने लाभार्थियों के सीधे खाते में ट्रांसफर की है। बता दें कि राज्य सरकार ने पिछले साल 21 दिसंबर को इस सहायता राशि के संबंध में निर्णय लिया था।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 2014 के चुनाव के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में सभी कच्चे घरों को पक्का कराने की योजना लाने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि सरकार इस संबंध में किए गए वादे को पूरा करने के लिए काम कर रही है, उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक 31 लाख परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को केंद्रीय योजनाओं के तहत आवास प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि 2019 में चक्रवात फोनी से 14 जिलों में घर क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन प्रभावित लोगों को अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कोई सहायता नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+