New Parliament: पीएम मोदी ने नए संसद भवन को देश को किया समर्पित , वसुंधरा राजे ने कही ये बात
PM मोदी के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे। इस पर राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

New ParliamentSengol : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन को देश को समर्पित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सेंगोल की पूजा अर्चना कर उसे लोकसभा में स्थापित किया। इस दौरान मिलनाडु के अधिगम से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। पीएम मोदी के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे। इस पर राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सॉन्ग ऑल के स्थापना पर कहा कि सेंगोल : धर्म-शक्ति एवं न्याय का प्रतीक। पूर्ण विधि विधान एवं सर्व धर्म की मंगलकामनाओं से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नए संसद भवन में सेंगोल को स्थापित किया है। यह पवित्र सेंगोल हमें 'सेवा एवं कर्म पथ' पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने ट्वीट करते हुए कहा कि नए भारत का नया संसद भवन, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करना प्रत्येक भारतीय के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवान्वित करने वाला क्षण है।
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी भी नए संसद भवन के उद्धघाटन कार्यक्रम में पहुंचे, उन्होंने पीएम मोदी का एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि नए संसद भवन के लोकार्पण के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया साष्टांग दंडवत प्रणाम!
राज्य सभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नए संसद भवन में सेंगोल को किया स्थापित! देश के लिए गौरव का क्षण... नए भारत का नया संसद, राष्ट्र को समर्पित... सनातन परंपरा और सत्ता का सामंजस्य है मोदी सरकार सनातन धर्म की जय हो।'












Click it and Unblock the Notifications