एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी YSRC की चाल! TDP कार्यकर्ताओं ने लगाए बड़े आरोप

टीडीपी चीफ एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद टीडीपी समर्थकों ने वाईएसआरसी और बीजेपी को निशाने पर लिया है। टीडीपी विधायक व पीएसी अध्यक्ष पय्यावुला केशव ने मीडिया को बताया कि टीडीपी चीफ की जमानत उनकी पार्टी के अध्यक्ष के लिए महत्वपूर्ण है। उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। लेकिन अदालतों में टीडीपी उनकी कानूनी लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और टीडीपी मतपत्र के साथ-साथ कानूनी लड़ाई भी जीतेगी।

वहीं टीडीपी चीफ नायडू की जमानत को लेकर अब कई कार्यकार्ताओं की उम्मीदें टूटने लगी हैं। पार्टी कार्यकर्ता नरेंद्र चौधरी का आरोप है कि वाईएसआरसी सरकार नायडू को जेल में रखने के लिए उनके खिलाफ कई मामले दर्ज कर कई चालें चल रही है। जबकि टीडीपी नेताओं ने कहा टीडीपी प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी और पिछले 10 दिनों से हो रही घटनाओं ने उनके विश्वास को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि टीडीपी चीफ की गिरफ्तारी के बाद अब तक उनके खिलाफ कई चाल चली जा रही है।

 N Chandrababu Naidu supporter about ACB action

चंद्रबाबू नायडू के कट्टर प्रशंसक व टीडीपी कार्यकर्ता सुरेंद्र नायडू ने कहा कि उन्हें राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल भेजने के बाद उनकी याचिका खारिज कर दी गई। अब कई मीडिया घरानों और वकीलों के विश्लेषण में ये सामने आ रहा रहा की हाईकोर्ट से भी नायडू को जमानत मिलने की संभावनाएं कम ही हैं। ऐसे में टीडीपी खेमे में निराशा है।

पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता नरेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार नायडू को जेल में बनाए रखने के लिए उनके खिलाफ कई मामले दर्ज करके कई चालें चल रही है। उन्होंने कहा कि मामले को हर किसी को निराशा ही है। नरेंद्र ने मामल में केंद्र की बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार का अप्रत्यक्ष रूप से हाथ होने की संभावना जताई। नरेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछले दिनों टीफ चीफ के बीजेपी के खिलाफ दिए बयानों का अब पीएम मोदी बदला रे रहे हैं। टीडीपी कार्यकर्ता नरेंद्र चौधरी ने उम्मीद जताई कि हाईकोर्ट से चंद्रबाबू नायडू को जमानत मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+