सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अलवर में कार्यों की मंजूरी पर राज्य सरकार का आभार जताया

राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने कारोली में उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने तथा मालाखेडा ब्लॉक के सारंगपुर एवं उमरैण ब्लॉक के केसरपुर में नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले जाने की स्वीकृति दी है।

rajasthan News

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने बजट घोषणा 2023-24 की अनुपालना में अलवर जिले के दुब्बी का बास पूनखर में नवीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलने, गांव कारोली में उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने तथा मालाखेडा ब्लॉक के सारंगपुर एवं उमरैण ब्लॉक के केसरपुर में नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले जाने की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना, पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया एवं शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि अलवर ग्रामीण क्षेत्र निरंतर विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणाओं को जो अमलीजामा पहनाया है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में विकास आयाम गढ़े गए हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को बेहतर शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं उपल ब्ध कराने के लिए जहां लगातार महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया है। वहीं, उपचिकित्सा केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य क्रेन्दों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में तब्दील किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+