TSIC पर बोले मंत्री केटीआर, अभी ये तेलंगाना की कहानी सामने आने की शुरुआत

Telangana की भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार में उद्योह मंत्री केटी रामाराव ने कहा, मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। उद्योग मंत्री केटी रामाराव हैदराबाद में टी-इनोवेशन शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण में ये बात कही।

राव ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में तेलंगाना, विशेषकर हैदराबाद में जो किया गया, वह महज शुरुआत है। असली कहानी अभी सामने आनी शुरू हुई है। हैदराबाद तेजी से विकास के लिए तैयार है।

Telangana

टी-इनोवेशन शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण में उद्योग मंत्री ने कहा कि हैदराबाद अपने आप में नवाचार और उद्यमिता की शक्ति का प्रमाण है। सरकारों, हितधारकों और नीति निर्माताओं को उन सभी प्रकार की संभावनाओं पर ध्यान देना होगा जो दुनिया में कहीं से भी विचारों से उत्पन्न हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना ने यही किया है और दुनिया भर के उद्योग, शिक्षाविदों और नवप्रवर्तकों के साथ मिलकर काम किया है। उन्होंने कहा, विदेश यात्रा के दौरान, टी-हब, वी-हब, टीएसआईसी, टी-वर्क्स, आरआईसीएच और तेलंगाना नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के पूरे स्पेक्ट्रम का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

उद्योग मंत्री केटीआर के अनुसार, हैदराबाद के टी-हब और इनोवेशन इकोसिस्टम की क्षमता का अभी भी पता लगाया जाना बाकी है। हम आने वाले दिनों में परिणाम देखना शुरू कर देंगे।

तेलंगाना की ग्रोथ पर केटीआर ने कहा, हमेशा अरबों डॉलर के मूल्यांकन पर बात नहीं होती। पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रभाव के बारे में भी बात होती है। उन्होंने कहा, हैदराबाद के युवा इनोवेटर्स की सफलता के बारे में कई कहानियां हैं जो बेहद प्रेरक हैं।

इसे भी पढ़ें- Pankaja Munde बोलीं, '1-2 महीने का ब्रेक ले रही हूं', भाजपाई सहयोगियों पर कटाक्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+