Pankaja Munde बोलीं, '1-2 महीने का ब्रेक ले रही हूं', भाजपाई सहयोगियों पर कटाक्ष
भाजपा नेता Pankaja Munde ने कहा, वह "एक-दो महीने" के लिए छुट्टी लेने की योजना बना रही हैं। हालांकि, 43 वर्षीय मुंडे ने उन खबरों का भी खंडन किया कि वह किसी अन्य पार्टी में शामिल हो रही हैं। पंकजा के बयान के आधार पर माना जा रहा है कि भाजपा में उनके साथ 'अनुचित व्यवहार' हुआ है।
उन्होंने कहा कि वह उस चैनल पर मुकदमा करने की योजना बना रही थीं जिसने खबर दी थी कि वह कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिली थीं। शुक्रवार को पंकजा मुंडे ने कहा, "मैं बेईमानी की राजनीति नहीं करती। पार्टी को जवाब देना चाहिए कि मुझमें योग्यता है या नहीं।"

पंकजा के अनुसार, केवल समय ही बताएगा कि मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया या नहीं।" भाजपा नेता ने यह भी कहा कि उनके भाषणों के कुछ हिस्सों को कई मौकों पर संदर्भ से परे ले जाया गया और अटकलें लगाई गईं। इस कारण उन्होंने "मेरे काम से नहीं बल्कि आपसे (मीडिया)" से ब्रेक लेने का फैसला किया।
अजित पवार और आठ अन्य राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) विधायकों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने पर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए पंकजा मुंडे ने कहा कि उनके सहयोगी "महाराष्ट्र में हालिया घटनाक्रम" के बारे में बोलने का साहस नहीं जुटा सके।
उन्होंने (पिछले साल जून में) शिवसेना के दो फाड़ होने पर कहा, "मैं एक भाजपा कार्यकर्ता हूं जो दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा में विश्वास करती हूं। मैं चाहती हूं कि वह विचारधारा बनी रहे क्योंकि मैं उसी भावना के साथ बड़ी हुई हूं।"












Click it and Unblock the Notifications