पंजाब: मंत्री निज्जर ने की अमृतसर के सपूत शहीद मदन लाल ढींगरा की प्रतिमा जन समर्पित
अमृतसर में मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने शहीद मदन लाल ढींगरा की प्रतिमा का अनावरण किया।

अमृतसर के गोलबाग पहुंचे स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने सोमवार को शहीद मदन लाल ढींगरा की प्रतिमा को जन समर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। प्रतिमा के अनावरण के बाद मुख्य अतिथि निज्जर ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए खुशकिस्मती भरा है।
उन्होंने कहा अमृतसर के लोगों के लिए गलत बात है कि वह अपने शहर के शहीदों को भूल बैठे हैं। मुझे यह कहने में हिचकिचाहट नहीं होगी कि जब शहीदों का नाम लिया जाता है तो मदन लाल ढिंगरा का नाम सबसे नीचे आता हैं। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला द्वारा किया गया यह यत्न बहुत ही अच्छा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह और शहीद मदन लाल ढिंगरा की प्रतिमा एक साथ लगानी चाहिए। यह दोनों पंजाब के अमृतसर के सपूत है। शहीद उधम सिंह भले ही सुनाम में पैदा हुए थे लेकिर अपने माता-पिता के देहांत के बाद वह अमृतसर में आ गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई यही से की।
मंत्री निज्जर ने कहा इन दोनों की कुर्बानियां पंजाब के लिए बहुत बडी उदाहरण है। मुझे यहां आ कर बहुत खुशी हुए और मैं लक्ष्मीकांता चावला जी का धन्यवाद करता हुं कि इन्होंने मुझे यहां बुलाया। अंत में उन्होंने कहा, मैं बच्चों से यह कहना चाहता हुं कि जैसे मदन लाल ढिंगरा अपने पास कंघी रखते थे वैसे ही आज के नौजवान भी अपने पास कंघी और शीशा रखे लेकिन उनके जैसी सोच भी रखे।












Click it and Unblock the Notifications