Hemant Soren: शहर पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता ने दोहराया: 25 से 31 के बीच जुगसलाई आरओबी का उद्घाटन करेंगे सीएम
जुगसलाई आरओबी से गुजरने के लिए लोगों को कम से कम 20 दिन इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को शहर पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया- जुगसलाई आरओबी का उद्घाटन जोरदार ढंग से किया जाएगा।

जुगसलाई आरओबी से गुजरने के लिए लोगों को कम से कम 20 दिन इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को शहर पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया- जुगसलाई आरओबी का उद्घाटन जोरदार ढंग से किया जाएगा। अभी खरमास चल रहा है। 25 से 31 जनवरी के बीच उद्घाटन होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके बाद ही आम लोगों के लिए खुल पाएगा।
इस ओवरब्रिज के लिए वर्षों तक आंदोलन जुगसलाई और बागबेड़ा के लोगों ने किया था। इसके बाद निर्माण शुरू हुआ था। 31 दिसंबर 2022 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया था। अधिकारियों ने एक जनवरी से लोगों के लिए ओवरब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू करने का दावा किया था। लेकिन, अबतक परिचालन शुरू नहीं हो पाया है।
अभी ओवरब्रिज के दोनों छोर पर बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है। भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों ने ओवर ब्रिज शीघ्र चालू करने की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया। इसके बावजूद ओवर ब्रिज अभी आम लोगों के लिए नहीं खोला जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications