दिल्ली सरकार की शिक्षा और मोहल्ला क्लीनिक की अन्य राज्यों में चर्चा, मेघालय से पहुंचा विधायक दल
दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ वर्षों के भीतर कई बेहतरीन कार्य किए। जिसकी चर्चा अन्य राज्यों में है। राज्य में शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था देखने मेघालय से विधायक दल पहुंचा है।

केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल मॉडल को देखने के लिए मेघालय विधानसभा प्राक्कलन समिति से पांच विधायकों का दल दिल्ली पहुंचे। दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक और स्कूलों का दौरा कर यहां मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। दो दिवसीय दौरे में मेघालय से आए विधायकों ने केजरीवाल सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की जमकर तारीफ की।
मेघालय से दिल्ली के सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक का दो दिवसीय दौरे पर आए विधायकों ने केजरीवाल सरकार के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल की जमकर की तारीफ। उन्होंने कहा कि इसे अपने राज्य में भी अपनाएंगे। मेघालय विधानसभा प्राक्कलन समिति के सदस्य व विधायक मायरलबॉर्न स्येम ने कहा कि अब तक दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में काफी तारीफ सुनी थी। देखने के बाद पता चला कि लोग क्यों इसकी प्रशंसा करते हैं।
आप विधायक राजेश गुप्ता ने बताया कि मेघालय विधानसभा प्राक्कलन समिति के सदस्य को मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर ने बताया कि वह रिटायर होने के बाद भी मोहल्ला क्लीनिक में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक मरीजों का इलाज करते हैं. समिति के सदस्यों ने स्कूल का दौरा करते हुए स्कूलों में मौजूद डिटिलट क्लासरूम, लैब और स्कूल क्लीनिक देखे।
इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह बहुत सौभाग्य की बात है कि केजरीवाल सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है और लोग इसे देखना चाहते हैं। इसी कड़ी में मेघालय विधानसभा की प्राक्कलन समिति के प्रतिनिधि मंडल व विधायक दिल्ली के सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए आए हैं।
मेघालय विधानसभा प्राक्कलन समिति के विधायक मायरलबॉर्न स्येम ने कहा कि हमने दिल्ली के स्कूलों में बदलाव देखा है। पहले भी दिल्ली के स्कूलों को देखा था और अब जो स्कूलों देख रहे हैं, इनमें काफी बदलाव दिखाई दे रहा है. स्कूलों कई तरह से प्रयोग किए गए हैं, ताकी गरीब परिवार के बच्चों को फायदा पहुंचाया जा सके। हमने स्कूल में शिक्षकों और बच्चों से भी बातचीत की और जाना कि सरकार द्वारा क्या-क्या पहल की जा रही हैं। स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम बने हुए हैं, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए स्कूल क्लीनिक भी बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications