हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की हरियाणा में हुई बैठक,CM खट्टर ने दी 1645 करोड़ से अधिक के कॉन्ट्रेक्ट को मंजूरी
Manohar Lal Khattar: हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी और विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति की हरियाणा के चंडीगढ़ में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 1645 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रेक्ट तथा विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी।
हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी बैठक में सिंचाई, क्रिड,पुलिस, एचवीपीएनएल, यूएचबीवीएन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, शुगरफेड, विकास एवं पंचायत विभागों के 29 एजेंडे, डीएचपीपीसी में 7 एजेंडे तथा हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी में सिंचाई, लोक निर्माण सहित कुल 20 एजेंडे रखे गए और सभी एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई।

इस बाबत सूचना एवं लोक संपर्क विभाग हरियाणा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सीएम खट्टर की अध्यक्षता में 09 अक्टूबर हुई उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति, हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी और विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति की बैठक में 1645 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रेक्ट तथा विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई।
इतना ही नहीं, इस बैठक में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा ओल्ड पुलिस लाईन, हिसार में 48 टाईप-।। तथा 24 टाईप-।।। तीन मंजिला मकान बनाने को मंजूरी दी गई। 63 केवीए ट्रांसफार्मर की खरीद, भारतनेट परियोजना के तहत गांवों में फायबर इंटरनेट सेवा प्रदान करने के लिए भी कॉन्ट्रेक्ट को मंजूरी दी गई।
हरियाणा सरकार की तरफ से बताया गया कि 2 हजार लीटर क्षमता की 36 सीवेज सफाई मशीनों की खरीद को भी मंजूरी दी गई। इससे छोटी गलियों में जाकर सीवरेज की सफाई सुनिश्चिक की जा सकेगी। इतना ही नहीं, सरकार द्वारा बताया गया कि बैठक में विभिन्न बोली दाताओं से नेगोसिएशन के बाद दरें तय करके करीब 29 करोड़ रुपए की बचत भी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications