झारखंडः रांची-आदित्यपुर की मेयर सीट ST, धनबाद SC के लिये आरक्षित, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट ने नगर पालिका संशोधन विधेयक पर सहमति प्रदान कर दी है। अब इस संशोधन के साथ रांची और आदित्यपुर मेयर सीट को ST के लिये आरक्षित कर दिया है।

hemant seron

रांची,15 दिसंबर: झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट ने नगर पालिका संशोधन विधेयक पर सहमति प्रदान कर दी है। अब इस संशोधन के साथ रांची और आदित्यपुर मेयर सीट को ST के लिये आरक्षित कर दिया है। वहीं इस संशोधन के बाद धनबाद नगर निगम की मेयर सीट SC के लिये आरक्षित कर दी गई है। रोटेशन के तहत अभी हाल में ही राज्य के कई नगर निगम सीट में किये गए बदलाव के बाद से लगातार आवाज उठ रही थी।

रांची के कई आदिवासी संगठनों ने रांची सीट को पहले की तरह ही ST सीट रखने की मांग की थी। इसके बाद ही नगर निगम चुनाव को लेकर जारी होने वाली अधिसूचना पर रोक लग गई थी। हेमंत सोरेन कैबिनेट में कुल 29 प्रस्ताव पर मुहर लगी। मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों के अनुग्रह अनुदान में भी बदलाव किया गया है। अब दुर्घटना में मृत्यु होने पर 75 हजार से 2 लाख रुपया और सामान्य मृत्यु पर 30 हजार की जगह से 1 लाख रुपया दिया जाएगा। अब मंत्रियों के उपष्कर खरीद के लिये 3 लाख रुपया देने पर सहमति बनी है जो पहले से डेढ़ लाख रुपया था।

हेमंत सोरेन कैबिनेट ने तीन नये विश्वविद्यालयों पर कैबिनेट की मुहर लगा दी है। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय विधेयक, जैन विश्विद्यालय विधेयक और सोना देवी विश्विद्यालय विधेयक को स्वीकृति प्रदान की गई है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में ये विधेयक सदन में लाया जाएगा। 19 से 23 दिसंबर तक सरकार ने शीतकालीन सत्र आहूत किया है, वहीं राज्य में लगातार बिजली कटौती के मद्देनजर JBVNL को 750 करोड़ का ऋण देने की स्वीकृति दी गई है ताकि बकाया राशि का भुगतान हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+