कई लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़कर ज्वाइन की जेजेपी, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने किया स्वागत
जेजेपी नेशनल चीफ डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सभी लोगों को पार्टी का पटका पहनाया और उन्हें विधिवत रूप से जेजेपी में शामिल करवाया।

जननायक जनता पार्टी को जींद जिले में उस समय और मजबूती मिली जब अनेक लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़कर जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सभी लोगों को पार्टी का पटका पहनाया और उन्हें विधिवत रूप से जेजेपी में शामिल करवाया। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से जेजेपी को जींद में और मजबूती मिली है और उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
जेजेपी ज्वाइन करने वालों में मुख्य रूप से आशा देवी, वीरेंद्र, गुलाब, अंकित, साहिल, सोनू, राजिंद्र, सुनील, राममेहर, पवन, सचिन, रणधीर, सुभाष, राजू, रमेश आदि शामिल है। पार्टी में शामिल हुए लोगों ने कहा कि उन्होंने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व जेजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर जेजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे वे बखूबी निभाएंगे।
इससे पहले शुक्रवार को सफीदों रोड स्थित रविदास धर्मशाला में शुक्रवार को बाबा साहेब आंबेडकर की 132वीं जयंती प्रधान राजेश पहलवान की अध्यक्षता में मनाई गई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने शिरकत की।
डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने जीवन में सदैव किसी एक समाज के उत्थान के लिए ही नहीं, बल्कि देश के उत्थान के लिए काम किया। उनके द्वारा लिखे गए संविधान पर आज देश चल रहा है। जिसमें हर वर्ग को बराबर का न्याय मिल रहा है. बाबा साहेब की नीति के अनुसार ही चौधरी देवीलाल की नीतियां थी। जिन्होंने उनके सपने को पूरा करने के लिए वंचित समाज को उभारने के लिए काम किया।
उन्होंने इन वर्गों उत्थान के लिए अलग से नीतियां बनाकर इनको समाज में बराबरी का हक दिलवाया. इसके अतिरिक्त इस समजा को उभारने के लिए इस वर्ग के लोगों को अधिक टिकटें देकर विधानसभा व मंत्रीमंडल में शामिल करवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज जजपा भी चौधरी देवीलाल के पदचिन्हों पर चल कर वंचित समाज के लिए हरसंभव कार्य कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications