बगैर पर्ची-खर्ची मनोहर सरकार ने दी नौकरियां, फिर बनेगी भाजपा सरकार: बिप्लब देब

प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में सरकार बनने के बाद लगातार काम करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भारत को मजबूत बनाने का काम मोदी सरकार ने किया।

Manohar government gave jobs without any slip, BJP government will be formed again: Biplab Deb

भाजपा के शक्ति केंद्र संगम के दूसरे सत्र में रविवार को गौरवमय भारत विषय पर बोलते हुए प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि हमारा भारत गौरवमयी है। हमसे अच्छी व्यवस्था पूरी दुनिया में कहीं नहीं, हम इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा में भी सबसे आगे थे, लेकिन आज हमें फिर से भारत को गौरवमयी बनाने पर बात करनी पड़ रही है, इसका कारण है कि आजादी के बाद जिनको सत्ता मिली, उन्होंने ठीक काम नहीं किया, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी समान नेताओं ने परमाणु परीक्षण करके भारत को गौरवान्वित किया। कारगिल से भी पाकिस्तान को लताड़ कर भगाया।

बिप्लब देब ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में सरकार बनने के बाद लगातार काम करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भारत को मजबूत बनाने का काम मोदी सरकार ने किया। 97 प्रतिशत मोबाइल फोन अब अपने देश में बनते हैं। कोरोना जैसी महामारी में भी भारत को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात एक कर दिया गया। बिना पर्ची और बिना खर्ची के मनोहर सरकार ने नौकरी दी। कांग्रेस को केवल भ्रष्टाचार के लिए याद किया जाता है, जबकि भाजपा सरकार ने सभी को समान रूप से नौकरी दी।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि अब तक प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में 48 प्रतिशत से अधिक पन्ना प्रमुख बन चुके हैं। आगामी 6 अप्रैल तक सभी पन्ना प्रमुख बना लिये जाएंगे। भाजपा के पास सबसे ज्यादा कार्यकर्ता हैं। आजाद कश्मीर भी चाहिए और पूरा पंजाब भी चाहिए, ये केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस कहती थी कि अनुच्छेद 370 हट नहीं सकती, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक झटके में हटा दी। कोई सोच नहीं सकता था कि राम मंदिर बनेगा, तीन तलाक हटेगा, लेकिन पीएम मोदी ने करके दिखाया है और अब कार्यकर्ताओं की बारी है कि वे हरियाणा और केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2024 में कार्यकर्ता ही सरकार बनाएंगे। बिप्लब देब ने कहा कि हरियाणा ने तो भारत का गौरव कई क्षेत्रों में बढ़ाया है। पूरा देश हरियाणा से बहुत कुछ सीख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+