ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मिलीं ममता बनर्जी, दोनों ने दिया ये बयान

CM नवीन पटनायक के आवास पर आधे घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद दोनों नेताओं ने यह बयान दिया। ममता ने राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के समापन और बंगाल लौटने से पहले सीएम नवीन से मुलाकात की।

odisha

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि राज्य के मामलों में बढ़ते हस्तक्षेप को लेकर भाजपा शासित केंद्र को विपक्षी सरकारों से लगातार तनातनी का सामना करना पड़ रहा है।

सीएम नवीन पटनायक के आवास पर आधे घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद दोनों नेताओं ने यह बयान दिया। ममता ने राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के समापन और बंगाल लौटने से पहले सीएम नवीन से मुलाकात की।

गौरतलब है कि इस बैठक में गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेसी तीसरा मोर्चा बनाने के ममता के प्रयासों पर बहुत अधिक अटकलें लगाई गई थीं, लेकिन सीएम नवीनप पटनायक ने पहले ही इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया था। वहीं पश्चिम बंगाल के सीएम ने भी उनकी यात्रा को एक शिष्टाचार भेंट करार दिया था। बैठक से बाहर निकलते हुए दोनों नेताओं ने एक मजबूत और स्थायी संघीय ढांचे का आह्वान किया।

ममता बनर्जी के साथ नवीन पटनायक ने मीडियाकर्मियों से कहा, "हमने चर्चा की, कि भारत में संघीय ढांचा मजबूत और स्थायी रहना चाहिए।" वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सीएम नवीन के विचारों का समर्थन करते हुए कहा, "हमारा संघीय ढांचा बहुत मजबूत होना चाहिए। मैं इसका पुरजोर समर्थन और सराहना करती हूं।" ममता ने कहा कि उन्होंने नवीन पटनायक के साथ देश की सुरक्षा और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने 2024 के आम चुनावों के लिए तीसरे मोर्चे या क्षेत्रीय गठबंधन की संभावना से जुड़े सवालों को टाल दिया। CM नवीन ने कहा, "यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। गंभीर राजनीतिक मामलों पर कोई गहन चर्चा नहीं हुई।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+