परिवर्तन यात्रा में राजस्थान पहुंचे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- सामने आ रहे इनके खोखले वादे

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में परिवर्तन यात्रा निकल जा रही है। मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पाली पहुंचे और परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की जमकर आलोचना की। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खोखले वादे सामने आ रहे हैं।

Devendra Fadnavis

उन्हें विश्वास है कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनेगी, इस बार जरूर परिवर्तन होकर रहेगा। महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राजस्थान में इस बार परिवर्तन जरूर होगा।

राजस्थान में जो परिवर्तन यात्रा चल रही है, उसको लोगों का समर्थन मिल रहा है। इससे जाहिर होता है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने वाली सरकार बनने जा रही है। राजस्थान की जनता ने मन बना लिया है बीजेपी की सरकार बनाने का।

इस दौरान उन्होंने कहा कि गहलोत ने राजस्थान को नंबर वन बना दिया है। नंबर वन की ये रैंकिंग भ्रष्टाचार, गैंगवार, दुष्कर्म, अनाचार और दुराचार में आई है। गहलोत सरकार के समय में प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है।

इतना ही नहीं, देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की निंदा करत हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में विदेश में चीन की तारीफ की, जबकि भारत में दूरदर्शिता का अभाव बताते हुए कहा कि भारत इसीलिए तरक्की नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा देश नरेंद्र मोदी के पीछे है।

फडणवीस ने कहा कि भाजपा देश के लिए राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस कुर्सी के लिए राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को मलेरिया, डेंगू और कोरोना बताकर समाप्त करने की बात करते हैं, कांग्रेस उनका भी सपोर्ट करती है।

फडणवीस ने कहा कि हाल ही के दिनों में सनातन धर्म के खिलाफ आए बयानों की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निंदा क्यों नहीं की? उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान की निंदा करनी चाहिए थे। लेकिन वे ऐसा इसलिए नहीं करेंगे, क्योंकि वो कुर्सी की राजनीति करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+