MP News: खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बजरंग दल की गौ सेवा एंबुलेंस का किया शुभारंभ

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने गुरुवार को स्थानीय नवग्रह मंदिर के समीप बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद संगठन के द्वारा गोसेवा के लिए समर्पित की गई गो सेवा एंबुलेंस का पूजन करते हुए शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सर्वप्रथम गौ सेवा एंबुलेंस वाहन का पूजन किया।
तत्पश्चात सभी के लिए इस गौ सेवा वाहन को समर्पित किया। गो सेवा एंबुलेंस वाहन के शुभारंभ पर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इस कार्य को सराहा और बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद के कार्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रांत मठ मंदिर प्रमुख संजय शर्मा, विभाग संयोजक बजरंग दल उपेंद्र यादव, जिला संयोजक संदीप राजा, जिलाध्यक्ष विहिप रामसिंह यादव, जिला मंत्री विनोद पुरी गोस्वामी, जिला सहमंत्री रजत शर्मा, जिला गो रक्षा प्रमुख उदय राजपूत, रोहन दीक्षित, राजा राठौर, केशव, विनय, सूरज आदि मौजूद रहे। साथ ही यहां कलेक्टर रविन्द्र चौधरी, एसपी राजेश सिंह चंदेल, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा व स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications