लखनऊ: इंदिरा प्रदर्शिनी वार्ड आंदोलन में शामिल हुए सांसद संजय सिंह, जनता की समस्याओं से हुए रूबरू

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर आप कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में वार्ड से जुड़ी समस्याएं जैसे नाली, बिजली, सड़क, गंदगी को लेकर हर वार्ड में आंदोलन कर रहे हैं। वहीं आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ के इंदिरा प्रदर्शनी वार्ड नंबर 40 में समस्याओं को लेकर आंदोलन किया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह और निकाय चुनाव अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने भी धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने शीघ्र ही सीवर और गंदे पानी की समस्या को समाप्त करने की आवाज उठाई आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि बिजली के बढ़ते दामों के विरोध में आम आदमी पार्टी 25 जनवरी को इको गार्डन में एक बड़ा आंदोलन करेंगी। जिसमें वह खुद भी शामिल होंगे।

आप उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने धरना प्रदर्शन में पहुंचकर वहां की पीड़ित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नाली, सीवर गड्ढे, बिजली, पानी यह सब आम जनता की बड़ी समस्याएं हैं, उनके निवारण के लिए लंबा समय लेना क्षेत्र के वर्तमान भाजपा सांसद, विधायक की लापरवाही को दर्शाता है क्योंकि इन समस्याओं से स्थानीय निवासियों का दैनिक जीवन प्रभावित होता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ललित वाल्मीकि, अंकित परिहार मक्कड़, नूर सिद्दीकी, सईद सिद्दीकी जिला उपाध्यक्ष, आलोक, शहीद भगत सिंह प्रथम कामता कश्यप, पूर्वी विधानसभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह, पूर्वी विधानसभा उपाध्यक्ष समसुदीन, जिला उपाध्यक्ष संगीता जैसवाल, प्रीति वर्मा, वार्ड अध्यक्ष मोतीचंद, पूर्वी सचोव आफरीन , जोनी, युथ महानगर अध्यक्षअभिषेक सिंह, मैथलीसरण गुप्त वार्ड, नीरज गुप्ता, अयोध्या प्रान्त सदस्यललित तिवारी , पूर्वी उपाध्यक्ष रामचंद्र गौड़ लाल बहादुर शास्त्री प्रथम, पंकज श्रीवास्तव जिला सचिव, हिमांशु राणा उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+