छत्तीसगढ़: 'तुंहर पौधा तुंहर द्वार' कार्यक्रम का शुभारंभ: वन मंत्री ने दिखाई हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज 'तुंहर पौधा तुंहर द्वार' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इसका शुभारं

रायपुर, 1 जुलाई 2022: छत्तीसगढ़ में स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज 'तुंहर पौधा तुंहर द्वार' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इसका शुभारंभ राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में विविध प्रजातियों के पौधों से भरे दो हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया। वन विभाग द्वारा विशेष पहल करते हुए 'पौधा तुंहर द्वार' योजना के तहत घर तक निःशुल्क पौधा पहंुचाकर दिया जा रहा है।

ncp

इस दौरान वन विभाग रायपुर द्वारा बताया गया कि पौधा तंुहर द्वार योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र रायपुर में 1 से 5 पौधा प्रदाय किया जाएगा। इसमें इच्छुक व्यक्ति, जो पौधों का रोपण करना चाहते हैं, तो वे घर पहंुच पौधा प्रदाय हेतु वितरण प्रभारी को 7587011614 पर व्हाट्सअप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री जे.एस.म्हस्के, मुख्य वन संरक्षक रायपुर श्री जे.आर. नायक तथा वन मण्डाधिकारी रायपुर श्री विश्वेष झा सहित विभागीय अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

गौरतलब है कि राज्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए वन विभाग की समस्त 257 नर्सरियों में 3 करोड़ 12 लाख से अधिक पौधे वर्तमान में उपलब्ध हैं। आज 01 जुलाई को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 'तंुहर पौधा तुंहर द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के सभी वन मण्डलों में चालू वर्ष के दौरान पौध वितरण का शुभारंभ किया गया। इस तारतम्य में वन मंडल बस्तर अंतर्गत उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, वन मंडल रायगढ़ अंतर्गत विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल और दुर्ग में विधायक श्री अरूण बोरा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शामिनी यादव एवं महापौर दुर्ग श्री धीरज बाकलीवाल द्वारा निःशुल्क पौध वितरण का शुभारंभ किया गया। इसी तरह दंतेवाड़ा वन मंडल अंतर्गत विधायक श्रीमती देवती कर्मा, सुकमा वन मंडल अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी और बीजापुर वन मंडल अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुडियम द्वारा निःशुल्क पौध वितरण का शुभारंभ किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+