गृह मंत्री अमित शाह के झूठे दावों की केटीआर ने खोली पोल, कहा, 'पद की मर्यादा रखिए'
केटीआर ने ट्वीट किया "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी,17 सितंबर को तेलंगाना सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि 1948 में उसी दिन हैदराबाद राज्य को भारतीय संघ में एकीकृत किया।

तेलंगाना सरकार द्वारा 17 सितंबर को मुक्ति दिवस के रूप में नहीं मनाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों पर जवाब देते हुए, सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने याद दिलाया कि राज्य सरकार ने आधिकारिक तौर पर उस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक के बीदर में एक कार्यक्रम में कहा था कि तेलंगाना सरकार 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस नहीं मना रही है। इसपर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने केंद्रीय गृह मंत्री के झूठे बयानों की निंदा की, और उनकी जानकारी के लिए एक समाचार क्लिपिंग साझा की।
केटीआर ने ट्वीट किया, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, 17 सितंबर को तेलंगाना सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि 1948 में उसी दिन हैदराबाद राज्य को भारतीय संघ में एकीकृत किया गया था। आपकी घोर गलतबयानी वास्तव में एक केंद्रीय गृह मंत्री के कद के अनुरूप नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications