देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है तेलंगाना: केटीआर
आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने कहा कि तेलंगाना राज्य गठन हुआ तब लोगों का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ। जो राज्य के तौर यहां के लोगों ने परिकल्पना की थी तेलंगाना राज्य उस स्थिति में पहुंच गया है। इसके साथ उन्होंने कहा राज्य गठन के समय तेलंगाना में मौजूद सभी बाधाओं को पार करके सभी मोर्चों पर आगे बढ़ रहा है।

एकीकृत जिला कार्यालय परिसर सिरसिला में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री ने ये बात कही। केटी रामा राव केटी रामा राव ने कहा कि तेलंगाना एक मजबूत वित्तीय शक्ति के रूप में उभरा है, देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मंत्री ने कहा जनता के आशीर्वाद, जन प्रतिनिधियों के लगातार संघर्ष और सरकारी अधिकारियों की प्रतिबद्धता से यह सब कुछ साकार हुआ है। कालेज में किसानों के हितों की रक्षा के लिए रायथु बंधु, रायथु बीमा और अन्य जैसी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की।
मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने इस आशय का निर्णय लिया था और यह प्रक्रिया अगले 45 दिनों में पूरी हो जाएगी। इसके अलावा, तेलंगाना कृषि क्षेत्र को 24 घंटे मुफ्त बिजली प्रदान करने वाला एकमात्र राज्य था।












Click it and Unblock the Notifications