खेलो इंडिया स्पर्धा कल से:देशभर से फुटबॉल की टीमें पहुंचने लगी बालाघाट, तिलक लगाकर किया स्वागत
पहले दिन दमन-दादर और अरुणाचल प्रदेश के बीच सुबह 10:00 बजे से मैच खेला जाएगा। दूसरा मैच मप्र व केरल के मध्य दोपहर 2:30 से खेला जाएगा।

भोपालः खेलो इंडिया के तहत 30 जनवरी से मप्र में 8 जिलों में विभिन्न खेलों का आयोजन होगा। बालाघाट जिले में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। इसमें 14 से 18 वर्ग की 8 टीमें शामिल होंगी। इसमें मप्र, केरल, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, हरियाणा, बिहार, दमन-दादर (दमन-दीव और दादर नागर हवेली की संयुक्त टीम) की टीमें शामिल हैं।
बालाघाट जिले में खेलो इंडिया को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को सुबह हरियाणा की टीम यहां पहुंची। यहां खिलाड़ियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए मुलना स्टेडियम में तैयारियां हो चुकी हैं। जिले में 1 फरवरी से मैच होंगे। यह स्पर्धा 10 फरवरी तक चलेगी।
मप्र का मैच 1 को
पहले दिन दमन-दादर और अरुणाचल प्रदेश के बीच सुबह 10:00 बजे से मैच खेला जाएगा। दूसरा मैच मप्र व केरल के मध्य दोपहर 2:30 से खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत के पूर्व खेलो इंडिया थीम पर डांस व बैगा नृत्य की भी प्रस्तुति की जाएगी। बता दें कि इस प्रतियोगिता में खेलो इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए बालाघाट की उमा उइके भी मप्र टीम में प्रतिनिधित्व कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications