सीएम धामी के गढ़ में गरजेंगी प्रियंका, जानिये कब और कहां भरेंगी चुनावी हुंकार

देहरादून, 11 फरवरी: कांग्रेस स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के गढ़ खटीमा में गरजेंगी। साथ ही 10 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का जवाब देने श्रीनगर में जनसभा करेंगी। शुक्रवार सुबह कांग्रेस ने प्रियंका की 12 फरवरी की तीन जनसभाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया।

Khatima assembly seat Priyanka Gandhi Congress Uttarakhand assembly election 2022

प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी के अनुसार प्रियंका सुबह 11.45 बजे खटीमा में अटल उत्कृष्ट थारू इंटर कालेज में जनसभा करेंगी। यहां से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी प्रत्याशी हैं। उसके बाद एक बजे दोपहर हल्द्वानी में एमपीपीजी कालेज ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के समर्थन में जनसभा होगी।

तीसरी महत्वपूर्ण जनसभा ढाई बजे श्रीनगर के एनआईटी मैदान में होगी। श्रीनगर सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मैदान में हैं। मतदान14 फरवरी की तारीख नजदीक आते ही कांग्रेस ने चुनावी प्रचार करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+