केसीआर पोषण किट से मिलेगा 4 लाख गर्भवती महिलाओं को लाभ

राज्य सरकार ने वार्षिक बजट में बस्ती दवाखानों के कॉन्सेप्ट को तेलंगाना के सभी शहरों में लॉन्च करने का निर्णय लेकर इसे और आगे बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा है।

telangana

तेलंगाना में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) को अपनी पहली प्राथमिकता में रखते हुए, राज्य सरकार ने अपने वार्षिक बजट 2023-24 में, 33 जिलों में सभी गर्भवती महिलाओं को केसीआर पोषण किट प्रदान करने का फैसला लिया है। केसीआर पोषण किट पहल को लागू करने के लिए राज्य सरकार ने आगामी वर्ष के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव दिया है। इस योजना से पूरे तेलंगाना में करीब 4 लाख गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा।

राज्य सरकार ने वार्षिक बजट में बस्ती दवाखानों के कॉन्सेप्ट को तेलंगाना के सभी शहरों में लॉन्च करने का निर्णय लेकर इसे और आगे बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा है। इसके लिए ऐसी 100 और शहरी स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। कुल मिलाकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बजट 2023-24 में 12,161 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+