कर्नाटक चुनाव: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का रोड शो, कहा- ये भाग्य का फैसला करने वाला चुनाव है

फडणवीस ने आगे कहा कि पिछले 9 वर्षों से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण का एजेंडा चल रहा है।

odisha

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे हुए हैं। गुरुवार को वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के क्रम में बेलगांव ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ज्योति नगर क्रॉसिंग से कंग्राली के बीच आयोजित भव्य रोड शो में शामिल हुए।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भारी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, इस रोड शो में उमड़े जनसैलाब का उत्साह भाजपा की जीत का प्रतीक है। इस दौरान उनके साथ बेलगांव ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नागेश मनोल्कर भी मौजूद रहे।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, कर्नाटक की जनता के भाग्य का फैसला करने वाला आगामी विधानसभा चुनाव है। यह कर्नाटक की जनता को को तय करना है कि बजरंगबली की जय बोलने वालों या फिर बजरंगबली पर बैन लगाने वालों की सरकार चाहिए।

उन्होंने कहा कि, एकबार फिर कांग्रेस का हिन्दू विरोधी चेहरा देश की जनता के सामने आया है। कांग्रेस पहले प्रभु राम को काल्पनिक बता चुकी है। कांग्रेस वालों ने भगवान श्री राम जी के अस्तित्व को लेकर सबूत मांगे थे। अब कांग्रेस कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रही है।

फडणवीस ने आगे कहा कि, पिछले 9 वर्षों से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण का एजेंडा चल रहा है। आज मोदी जी की सरकार में गरीबों का हक कोई नहीं मार सकता। दुनिया में सिर्फ पाँच देशों ने समय रहते कोरोना वैक्सीन तैयार की। इनमें मोदी जी के नेतृत्व में भारत का नाम भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+