उपाध्यक्ष पद पर कमल किशोर बेनीवाल और महासचिव पद पर आलोक शर्मा लड़ेंगे चुनाव: दिग्विजय चौटाला

राजस्थान छात्र संघ चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की छात्र इकाई इनसो ने बुधवार को राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने राजस्थान व

जयपुर, 24 अगस्त 2022- राजस्थान छात्र संघ चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की छात्र इकाई इनसो ने बुधवार को राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने राजस्थान विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला की मंजूरी से व प्रदेश चुनाव समिति सदस्य सुरेश चौधरी, मोहसिन चौधरी, राजस्थान विश्वविद्यालय प्रभारी अनिल ढुल व गौतम नैन से विचार विमर्श करके संगठन ने फैसला किया है कि इस छात्र संघ चुनाव में इनसो दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उपाध्यक्ष पद पर इनसो की तरफ से कमल किशोर बेनीवाल और महासचिव पद पर आलोक शर्मा इनसो के उम्मीदवार होंगे।

digvijay chautala

इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि इनसो के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने इनसो की स्थापना साधारण परिवार के छात्रों को राजनीति में प्रवेश करने के लिए एक मंच देने के उद्देश्य से की थी और इसी नीति के तहत हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली की छात्र राजनीति में साधारण परिवार के युवाओं को आगे बढ़ाया गया और अब राजस्थान विश्वविद्यालय में भी हमारे दोनों प्रत्याशी साधारण परिवार से ही संबंध रखते हैं।

उन्होंने कहा कि इनसो की राजस्थान में एंट्री से पूरे प्रदेश के छात्र वर्ग में जहां उत्साह है और सत्ता पक्ष व उनके छात्र संगठन में बेचैनी है। देशवाल ने कहा कि एक तरफ जेजेपी प्रधान महासचिव जहां भी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए जा रहे हैं वहां छात्र वर्ग कंधों पर बिठाकर उनका स्वागत कर रहा है तो वहीं सत्ता पक्ष व इससे जुड़ा छात्र संगठन सत्ता का दुरुपयोग कर राजस्थान के आम छात्र को डराने धमकाने में लगा है। प्रदीप देशवाल ने कहा कि इससे साफ प्रतीत होता है कि एनएसयूआई इन चुनावों में काफी पिछड़ चुकी है।

उन्होंने कहा की झुंझुनू व कोटपूतली में दो जगह इनसो का पूरा पैनल निर्विरोध चुनाव जीत चुका है, जिससे इन चुनावों में इनसो की शानदार शुरुआत हो चुकी है। देशवाल ने कहा कि यह छात्रसंघ चुनाव राजस्थान की छात्र राजनीति में एक नए विकल्प के उदय का चुनाव होगा और इनसो राजस्थान के छात्र की आवाज बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला बुधवार को सीकर में नवलगढ़ दौरे पर रहे। दिग्विजय चौटाला ने सीकर के श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय में जाकर इनसो पैनल के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत व समर्थन से गदगद दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो अध्यक्ष प्रत्याशी दुर्गा रेपसवाल, उपाध्यक्ष प्रत्याशी मनीषा व संयुक्त सचिव पद पर आनंद कंवर भारी मतों से चुनाव जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां इनसो पैनल के समर्थन में छात्राओं की भीड़ बता रही है कि हवा का रुख किस ओर है।

दिग्विजय ने कहा कि इनसो इस चुनाव में राजस्थान के छात्र राजनीति का भविष्य तय करने जा रही है। वहीं राजकीय कला महाविद्यालय सीकर में पहुंचने पर भी दिग्विजय चौटाला का भव्य स्वागत किया गया। दिग्विजय ने कहा कि छात्रों का हुजूम सिर्फ इनसो का समर्थन करने के लिए ही नहीं बल्कि राजस्थान की छात्र राजनीति का स्वर्णिम भविष्य तय करने के लिए आया है।

उन्होंने कहा कि 26 तारीख को अध्यक्ष पद पर रोहित थालोड़, उपाध्यक्ष पद पर रोहित कुमार गहलोत, महासचिव पद पर विकास भूकर व सहसचिव पद पर सुनील कुमार भारी मतों से जीतेंगे और इनसो का झंडा बुलंद होगा। दिग्विजय ने कहा कि छात्रों के हितों को देखते हुए इनसो ने शेखावटी यूनिवर्सिटी से निर्दलीय प्रत्याशी कल्पना ओला को समर्थन करने का फैसला लिया है।

जेजेपी प्रधान महासचिव ने झुंझुनू के नवलगढ़ में राधेश्याम आर मोरारका महाविद्यालय में भी इनसो प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। यहां से इनसो से अध्यक्ष पर अमान चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भी दिग्विजय चौटाला का शानदार स्वागत हुआ और उन्होंने कहा कि इस स्वागत, मान और सम्मान के लिए वे राजस्थान की छात्र शक्ति के सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यही मान सम्मान और आशीर्वाद 26 तारीख को इनसो अध्यक्ष प्रत्याशी अमान को भी दें ताकि सिर्फ नवलगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में संदेश जाए कि यहां के युवाओं ने मुद्दों व काम की छात्र राजनीति रूपी नए सूरज को चुना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+