पंचकूला: जेपी नड्डा ने माता मनसा देवी मंदिर में टेका माथा, नेताओं के साथ की बैठक

पंचकूला, 3 सितम्बर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज शनिवार को पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे, सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, सांसद रतनलाल कटारिया व कुलभूषण गोयल भी मौजूद रहे।

JP Nadda

इसके बाद उन्होंने पंचकूला में भाजपा और जजपा नेताओं के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी बैठक में मौजूद रहे। साथ ही प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, गृहमंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर, कृषि मंत्री जेपी दलाल, प्रदेश महामंत्री व विधायक मोहन लाल बड़ौली व प्रदेश महासचिव वेदपाल एडवोकेट शामिल हुए। जजपा की तरफ से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष निशांत सिंह, केसी बांगड़, राष्ट्रीय सचिव (संगठन) राजेन्द्र लितानी, कार्यालय सचिव रणधीर सिंह बैठक में मौजूद रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। सबसे बड़ा लक्ष्य जनता की सेवा है, जो कमियां होंगी तो उन्हें दूर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+