झारखंड सरकार की नई पहल, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बजाय प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराएगी
झारखंड सरकार ने पिछले वर्ष बेरोजगारों को प्रोत्साहन भत्ता देने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना स्वीकृत होने के बाद भी यह शुरू नहीं हो सकी थी।
रांची, 23 जुलाई : झारखंड सरकार ने पिछले वर्ष बेरोजगारों को प्रोत्साहन भत्ता देने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना स्वीकृत होने के बाद भी यह शुरू नहीं हो सकी थी। अब झारखंड सरकार बेरोजगारों को प्रोत्साहन भत्ता देने की बजाय आकांक्षा योजना की तर्ज पर उनकी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना शुरू करने की तैयारी की जा रही है। श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग इसे लेकर प्रस्ताव योजना प्राधिकृत समिति को भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद इसपर कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी।

मुख्यमंत्री सारथी योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में रांची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, देवघर तथा हजारीबाग में शुरू होगी। इसके तहत यूपीएससी, जेपीएससी के अलावा बैंकिंग एवं रेलवे की परीक्षा की तैयारी को लेकर युवाओं का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा किसके द्वारा आयोजित की जाएगी, अभी यह तय नहीं हुआ है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी टेंडर के आधार पर चयनित होनेवाले कोचिंग संस्थानों के माध्यम से दी जाएगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 16 जुलाई को मोरहाबादी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में भी युवाओं द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने पर खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करनेवाले चयनित युवाओं को रहने-खाने के अलावा किताब-कापी का भी खर्च दिया जाएगा। यह राशि कितनी होगी अभी यह तय नहीं हुआ है। झारखंड सरकार इसके लिए किट भी दे सकती है।
यह भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन ने जिस स्कूल में की थी पढ़ाई, वहां किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन












Click it and Unblock the Notifications