Jharkhand: गिरिडीह विधायक के पिता का निधन, बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख
गिरिडीह। गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के पिता शम्भूनाथ विश्वकर्मा का निधन 94 साल की उम्र में शनिवार को हो गया। उन्होंने शहर के नवजीवन नर्सिंग होम में सुबह 10.20 बजे अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार हरसिंगरायडीह घाट पर हुआ, जहां गिरिडीह विधायक की मौजूदगी में शंभूनाथ के बड़े पुत्र संजय विश्वकर्मा उर्फ मोनू विश्वकर्मा ने मुखाग्नि दी। शंभूनाथ पीएचइडी विभाग में इंजीनियर के पद पर थे।

वह सहरसा जिला में इसी विभाग में इंजीनियर पद से सेवानिवृत हुए। बीते 15 दिनों से वह बीमार थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। सीएम हेमंत सोरेन ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त की है।
गिरिडीह सदर विधानसभा के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के पिता शंभूनाथ विश्वकर्मा का शनिवार 8 जुलाई को निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। उन्होंने शनिवार को दस बजकर बीस मिनट पर अंतिम सांस ली. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन पर झामुमो के गांडेय विधायक डॉ.सरफराज अहमद, पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, अभय सिंह, प्रमिला मेहरा, नुनूराम किस्कू उर्फ टायगर, महालाल सोरेन, सुरेश सिंह, शाहनवाज अंसारी, नागेश्वर प्रसाद सिंह, गुपिन मुर्मू सहित कई अन्य नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications