‘भारत जोड़ो यात्रा’ में इंदौर में शामिल होंगे झारखंड कांग्रेस के नेता, JMM से मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी साथ करेंग

रांची, 28 नवंबर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड कांग्रेस के नेता इंदौर जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री

रांची, 28 नवंबर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड कांग्रेस के नेता इंदौर जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य वरिष्ठ नेता इंदौर में जाएंगे।

rahul

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 29 और 30 नवंबर को इंदौर में राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमवार को ही वायु मार्ग, ट्रेन और सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

अमेज़न क्लीयरेंस स्टोर-उपकरणों के शीर्ष ब्रांडों पर बचत करें। 28 नवंबर तक लाइव |

जेएमएम के वरिष्ठ नेता और मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी यात्रा में होंगे शामिल
इंदौर जाने वाले इस जत्थे में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर शामिल होंगे। जबकि मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, अम्बा प्रसाद, रामचन्द्र सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पूर्व विधायक कालीचरण मुण्डा समेत अन्य नेता भी इंदौर जाएंगे। इसके साथ-साथ राज्य में चल रहे महागठबंधन सरकार के मंत्री और जेएमएम के वरिष्ठ नेता मिथिलेश ठाकुर भी यात्रा में शामिल होंगे।

'भारत जोड़ो यात्रा' में 23 नवंबर से चार दिनों के लिए शामिल होंगी प्रियंका

पांचवें चरण की यात्रा की होगी शुरुआत
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड में चार चरणों की यात्रा का सफलता पूर्वक समापन हो चुका है। इंदौर से लौटने के बाद पांचवें चरण की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में होगा।

2300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पूरी
भारत जोड़ो यात्रा अब तक तकरीबन 2300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मध्य प्रदेश पहुंची है। यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश पहुंची है। यात्रा कुल 3570 किलोमीटर की है, जो बारह राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+