CM Hemant Soren: गंभीर मरीजों के लिए सीएम सोरेन का बड़ा ऐलान, शुरू होगी अपनी एयर एंबुलेंस सेवा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों को बड़ी राहत देते हुए सभी के लिए एयर एंबुलेंस का ऐलान किया है।

Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों को बड़ी राहत देते हुए सभी के लिए एयर एंबुलेंस का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि के लोग सरकार द्वारा निर्धारित दर पर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह घोषणा उन्होंने रांची में एक कार्यक्रम के दौरान कही।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को बड़ी राहत दी है। रांची में आयोजित एक समारोह में उन्होंने ऐलान किया कि अब सभी के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होगी। कहा कि कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि के लोग सरकार द्वारा निर्धारित दर पर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

नेफ्रो क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे मुख्यमंत्री

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में पहले नेफ्रो क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस-2023 में बोल रहे थे। यहीं उन्होंने सभी के लिए एयर एंबुलेंस सुविधा की घोषणा की।

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तेजी से काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार तेजी से काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों को जेनेरिक दवाओं की उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसको लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र कई चीजों को जमीनी स्तर पर तैयार करने की आवश्यकता है।

मेडिकल सर्किटों को एक-दूसरे से जोड़ने का हो रहा काम

गौरतलब है कि इस सुविधा से लोगों को काफी राहत मिलेगी। सबसे अहम बात ये है कि मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के मेडिकल सर्किटों को एक-दूसरे से जोड़ने पर तेजी से काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+