प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी को लेकर बैठक
प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर हर घर तिरंगा फहराने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित सभी पंचायत सचिवो
रांची,11 अगस्त: प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर हर घर तिरंगा फहराने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित सभी पंचायत सचिवों को बताया गया कि हर पंचायतों में पांच-पांच सौ तिरंगा झंडे मुखिया के लिए व 30-30 तिरंगा झंडे पंचायत समिति सदस्यों को उपलब्ध कराया गया है।

प्रखंड मुख्यालय में 9:15 बजे निर्धारित समय के पश्चात सभी पंचायतों में भी निर्धारित समय के अनुरूप झंडोत्तोलन का निर्देश दिया गया। प्रखंड मुख्यालय में झंडोत्तोलन को लेकर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था को लेकर कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बताया गया कि पंचायतों में हर घर तिरंगा झंडा फहराने के बाद निर्धारित समय सूर्यास्त के पूर्व झंडा को सम्मान पूर्वक उतार कर ग्रामीण अपने-अपने घरों में रखेंगे। बैठक में प्रखंड प्रमुख कुमारी बिनीता, उप प्रमुख बिमल प्रसाद गुप्ता, बीडीओ शालिनी खलखो, जेई सुरेंद्र कुमार, प्रधान लिपिक अमित रंजन बरदियार सहित प्रखंड, अंचल व पंचायत के कर्मी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications