जम्मू- कश्मीर खेल परिषद के कर्मचारियों को दिवाली पर नहीं मिला वेतन, AAP ने प्रशासन को दी चेतावनी
आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान रवींद्र सिंह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के अस्थायी कर्मचारियों को जनवरी से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की कि अस्थायी कर्मचारियों की सुध लें।
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के अस्थायी कर्मचारियों को दिवाली पर वेतन ना मिलने से उनमें रोष है। आदमी पार्टी अब उनके समर्थन में उतर आई है। कर्मचारयों ने मंगलवार को इनडोर स्टेडियम के गेट के बाहर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान रवींद्र सिंह ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को जनवरी से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की कि अस्थायी कर्मचारियों की सुध लें। उन्हें क्यों परेशान किया जा रहा है।

इस विरोध को लेकर अस्थायी कर्मचारी मनु सिंह ने कहा कि उन्हें जनवरी से वेतन नहीं मिला है। उन्हें आस थी कि दिवाली पर उन्हें वेतन दिया जाएगा, लेकिन विभाग की ओर से उन्हें वेतन नहीं दिया गया, इससे नाराज होकर उन्होंने इनडोर स्टेडियम के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया है। कर्मचारियों के इस विरोध को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें बकाया वेतन नहीं दिया जाएगा वह कोई खेल गतिविधि नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इस बाबत कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन उचित कदम नहीं उठाए जाने पर उन्होंने इनडोर स्टेडियम के मुख्य गेट पर ताला लगाया है। वह गेट के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे।
आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान रवींद्र सिंह ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को जनवरी से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की कि अस्थायी कर्मचारियों की सुध लें। उन्हें क्यों परेशान किया जा रहा है। निराश अस्थायी कर्मियों ने इनडोर स्टेडियम के गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि उन्हें शीघ्र बकाया वेतन नहीं दिया गया तो आम आदमी पार्टी अस्थायी कर्मियों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी।












Click it and Unblock the Notifications