Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब सरकार की इस नई योजना से कइयों के छूटे पसीने

चंडीगढ़, 04 सितंबर। पंजाब सरकार द्वारा नई योजना के तहत अपने खपतकारों को उनके घरों तक आटा पहुंचाने की स्कीन संबंधी पंजाब सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के बाद बोगस खपतकारों के पसीने छुड़ा दिए हैं। वह नहीं चाहते कि उनकी इस लाभकारी स्कीम को उजागर किया जा सके। पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 1 अक्तूबर से आटा बांटने की ड्यूटी करने वाले कर्मचारी एक विशेष टी-शर्ट पहनेंगे।

aap

प्रत्येक लाभपात्री को आटा देते समय उसके घरों में नहीं जाएंगे बल्कि गली में वाहन खड़ा कर आटा बांटेंगे। साथ ही सी.सी.टी.वी. कैमरे द्वारा राशन लेने वाली फोटो खींची जाएगी ताकि दफ्तर में बैठे अधिकारियों को पता चल सके कि कौन-कौन इस स्कीम का फायदा ले रहा है। यही नहीं मोहल्ले के लोगों को भी जानकारी हो जाएगी कि उनके आसपास कौन-सा परिवार सरकार की इस स्कीम का फायदा ले रहा है।

सरकार द्वारा आटा बांटने के टैंडर में यह शर्त रखी गई है कि ठेके लेने वाली कंपनी को नई टैक्नोलॉजी के अनुसार राशन देना होगा। एक अनुमान के अनुसार इस समय डेढ़ करोड़ से अधिक लाभपात्रियों के घरों में आटे की सप्लाई करने वाले जो भी कर्मचारी जाएंगे वे डिलीवरी वैन में भार तोलने वाली मशीन भी रखेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क के ऊपर खड़े होकर लाभपात्री का मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद ही उसे आटा दिया जाएगा।

ऐसे कर्मचारियों को किसी लाभपात्री के घर जाने की इजाजत नहीं होगी। ऐसा होने से इस स्कीम का नाजायज तौर पर फायदा लेने वालों द्वारा छुपा कर रखी गई जानकारी बाहर आ जाएगी। इस ऐलान के बाद कई जालसाज शर्म महसूस करते हुए डिपो होल्डरों से अपने कार्ड कटवाने की होड़ में लगे हुए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+