राजस्थान में युवाओं के लिए INSO उम्मीद की नई किरण: दिग्विजय चौटाला
जयपुर, 25 अगस्त। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रधान महासचिव व इनसो के स्टार प्रचारक दिग्विजय चौटाला ने गुरुवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी के चुनावी मैदान में उतरते हुए इनसो प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार चुनाव प्रचार किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस वर्ष के छात्र संघ चुनाव में राजस्थान के कई इलाकों में चुनाव प्रचार में जाने का मौका मिला तो छात्र वर्ग में दूसरे छात्र संगठनों के प्रति हताशा है।

दिग्विजय चौटाला ने राजस्थान कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज, महाराजा कॉलेज व महारानी गर्ल्स कॉलेज में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि इनसो के दोनों प्रत्याशी साधारण परिवार से संबंध रखते हैं तो वहीं छात्रों के लिए कुछ कर गुजरने का जुनून भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि इनसो के दोनों प्रत्याशी लगातार छात्रों के बीच रहे हैं।
दिग्विजय ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि झूठ फरेब, क्षेत्रवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर काम करने वाले छात्रों को मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को पूरे राजस्थान का छात्र अपने सुनहरे भविष्य की तरफ कदम बढ़ाए और राजस्थान में इनसो का मजबूत आगाज होगा।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो (Indian National Students Organisation) को मिल रहा जोरदार समर्थन यह दर्शाता है कि इनसो राजस्थान की छात्र राजनीति में उम्मीद का नया सूरज है। दिग्विजय ने कहा कि अन्य छात्र संगठनों ने छात्रों को लगातार झूठे वादे कर ठगा है इसलिए इनसो ही छात्र वर्ग के लिए मजबूत विकल्प है क्योंकि इनसो ने हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में छात्रों के लिए काम करके दिखाया है। इस मौके पर इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल, उपाध्यक्ष प्रत्याशी कमल किशोर बेनीवाल, महासचिव प्रत्याशी आलोक शर्मा, सुरेश चौधरी, मोहसिन चौधरी, अनिल ढुल, गौतम नैन, ऋतुराज चौधरी समेत सैकड़ों इनसो पदाधिकारी भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications