झारखंड राज्य सहकारी बैंक की पहल, सीएनटी जमीन पर भी मिलेगा ऋण
रांची,23 अक्टूबर - झारखंड राज्य सहकारी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए अच्छी पहल की है. बैंक की ओर से अब सीएनटी जमीन पर भी ऋण मिल सकेगा. यह ऋण अधिकतम 20 लाख रुपये तक मिलेगा. यह ऋण वैसे शिक्षकों को दिया जा रहा है, जो एसटी या
रांची,23 अक्टूबर - झारखंड राज्य सहकारी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए अच्छी पहल की है. बैंक की ओर से अब सीएनटी जमीन पर भी ऋण मिल सकेगा. यह ऋण अधिकतम 20 लाख रुपये तक मिलेगा. यह ऋण वैसे शिक्षकों को दिया जा रहा है, जो एसटी या एससी कैटेगरी में हैं. साथ ही उनकी सैलरी बैंक में जा रही है. खास बात यह है कि ऋण को एक से दो दिनों के अंदर मंजूर किया जा रहा है. यही नहीं, लोन के पूर्व भुगतान पर कोई चार्ज भी नहीं लिया जायेगा. हालांकि, पूर्व भुगतान पर कई बैंक चार्ज लेते हैं.

बैंक के अधिकारियों ने कहा कि यह ऋण अन्य एससी या एसटी कैटेगरी को भी सीएनटी जमीन पर मिलेगा. हालांकि, ऐसे ग्राहकों से शत-प्रतिशत सिक्यूरिटी ली जायेगी. मतलब यह है कि जितना उन्हें ऋण दिया जा रहा है, उतनी राशि की सिक्यूरिटी ली जायेगी. सिक्यूरिटी के रूप में एफडी, एलआइसी, किसान विकास पत्र आदि लिया जायेगा.
सामान्य ग्राहकों को 50 लाख तक का होम लोन
जबकि, सामान्य ग्राहकों के लिए जनरल जमीन पर अधिकतम 50 लाख रुपये तक का होम लोन मिल सकेगा. वहीं, ऑटो लोन अधिकतम 20 लाख और पर्सनल लोन अधिकतम 25 लाख रुपये तक दिया जा रहा है. बैंक की ओर से धनतेरस -दीपावली ऑफर के तहत कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
बैंक ने सीएनटी जमीन पर ऋण देने के लिए पहल की है. एससी या एसटी कैटेगरी को अधिकतम 20 लाख रुपये तक का होम लोन दिया जा रहा है.












Click it and Unblock the Notifications