Telangana: तेलंगाना कांग्रेस में कलह तेज, विधायक सीतक्का समेत 13 ने पार्टी के पदों से दिया इस्तीफा

राजनरसिंह ने जब यह टिप्पणी की तब कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, लोकसभा सदस्य एन. उत्तम कुमार रेड्डी, पूर्व सांसद मधु यशकी गौड़ और पार्टी विधायक टी. जयप्रकाश रेड्डी भी उनके साथ मौजूद थे।

सांकेतिक फोटो

तेलंगाना कांग्रेस में एक बार फिर कलह तेज हो गई हैं, रविवार को 13 पीसीसी सदस्यों ने इस्तीफा सौंप दिया। 13 सदस्यों में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक दानसारी अनसूया (सीतक्का) और पूर्व विधायक वेम नरेंद्र रेड्डी शामिल हैं। पीसीसी सदस्यों ने इस्तीफा देने की वजह को लेकर कहा कि अन्य दलों से कांग्रेस में आए लोगों को प्रमुखता मिली है इसलिए हम पीसीसी छोड़ रहे हैं।

अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिंह ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के कुछ पूर्व नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में शनिवार को कहा था कि अगर दूसरे दलों से कांग्रेस में आने वालों को पार्टी में तवज्जो दी जाएगी, तो इससे मूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच क्या संदेश जाएगा।

राजनरसिंह ने जब यह टिप्पणी की तब कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, लोकसभा सदस्य एन. उत्तम कुमार रेड्डी, पूर्व सांसद मधु यशकी गौड़ और पार्टी विधायक टी. जयप्रकाश रेड्डी भी उनके साथ मौजूद थे। माना जा रहा है कि ये नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद ए. रेवंत रेड्डी से नाराज हैं।

पूर्व विधायक ई अनिल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं से साथ मिलकर काम करने और राज्य में पार्टी को फिर से सत्ता में लाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी वरिष्ठों का सम्मान करते हैं। अनिल ने कुछ पार्टी नेताओं के प्रवासी के रूप में कहने पर आपत्ति जताई। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से सरकारों (तेलंगाना में बीआरएस और केंद्र में बीजेपी) के खिलाफ एकजुट लड़ाई लड़ने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें- Telangana: घर में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत छह लोग जिंदा जले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+