कई उद्योगपति हर दिन कमा रहे हजार करोड़, किसानों को तीस रुपये भी मयस्सर नहीं: प्रियंका गांधी

प्रतापगढ़, 26 फरवरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को रामपुर खास से प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना के समर्थन में इंदिरा चौक में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोला।

industrialists are earning thousand crores every day not even thirty rupees to farmers said Priyanka Gandhi

प्रियंका ने कहा कि भाजपा की सरकार में कई उद्योगपति हर दिन हजार करोड़ कमा रहे हैं और किसानों को तीस रुपये भी मयस्सर नहीं हो रहे हैं। मोदी सरकार चार-पांच उद्योगपति मित्रों के लिए ही नीतियां बना रही हैं। किसानों का कर्जा माफ नहीं हो रहा है, लेकिन उद्योगपति मित्रों का करोड़ों का कर्ज माफ कर दिया जा रहा है। एक-दो जनों को ही देश की महत्वपूर्ण संस्थाएं बेची जा रही हैं।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा के नेता अक्सर कहते हैं कि कांग्रेस ने सत्तर सालों में देश के लिए कुछ नहीं किया। याद करिए, भाजपा सरकार जितनी बड़ी संस्थाओं को बेच रही है, उन्हें बनाया किसने। अगर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया होता तो ये बेचते क्या।

हमारी विचारधारा ने देश को आजादी दिलाई। भाजपा सरकार कृषि कानून लेकर आई थी। इसलिए लेकर आई थी कि किसान अपना पसीना बहाकर अन्न पैदा करेंगे और उसका फायदा उद्योगपति उठाएंगे। याद रखिए, आपकी परेशानी सुनने एक भी भाजपा का नेता नहीं आएगा।

यह भी पढ़ें: सड़क पर प्रियंका गांधी ने दिखाई ताकत, प्रयागराज में निकाला रोड शो; 15 स्थानों पर लोगों को दिया ऑटोग्राफ

नोटबंदी औ लॉकडाउन से तबाह हुए छोटे व्यापारी
प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार ने क्या दिया, जीएसटी, नोटबंदी और कोरोना का लॉकडाउन। इसके चलते छोटे व्यापारी कमा नहीं पा रहे हैं। जहां जाती हूं, वहां व्यापारी यही कहते हैं कि दीदी कमाई नहीं हो रही है। सरकार ने कुछ नहीं किया। सब परेशान हैं।

यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सत्तर लाख रोजगार देंगे। आज सत्तर लाख से ज्यादा बेरोजगार दिख रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। दिहाड़ी खर्च करने के बाद भी तेल मयस्सर नहीं हो रहा है। महंगाई इतनी है कि महिलाएं गैस सिलिंडर नहीं भरा पा रही हैं। यूपी का विकास रुक गया है। हुनर की मदद के लिए सरकार ने कुछ भी नहीं किया। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कुछ भी नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+