सड़क पर प्रियंका गांधी ने दिखाई ताकत, प्रयागराज में निकाला रोड शो; 15 स्थानों पर लोगों को दिया ऑटोग्राफ

लखनऊ, 26 फरवरी। पांचवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कर्नलगंज और कटरा की सड़कों पर रोड शो कर ताकत दिखाई।

लखनऊ, 26 फरवरी। लखनऊ, 26 फरवरी। पांचवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कर्नलगंज और कटरा की सड़कों पर रोड शो कर ताकत दिखाई। उत्साह से लबरेज कांग्रेसियों ने लोकप्रिय नेता को अपने बीच पाकर जमकर नारे लगाए। इस दौरान प्रियंका लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए वंदन करती चलीं। सुबह 10:43 बजे प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से स्वराज भवन पहुंचीं। उनके आने से पहले ही मीडिया वाहन और उनका वाहन खड़ा था।

Priyanka Gandhi

जैसे ही कांग्रेस महासचिव की फ्लीट मौके पर पहुंची तो स्वराज भवन के सामने जुटे कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ता उनकी ओर दौड़ पड़े। प्रियंका ने खड़े होकर सभी का अभिवादन स्वीकारा और वाहन पर सवार हो गईं। उनके साथ इलाहाबाद उत्तरी के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह थे। आगे ढोल नगाड़े बजे तो सामने फोटो खींचने वालों की कतार रही। वाहन के दोनों ओर युवाओं की भीड़ लगातार रही।

यह भी पढ़ें: आलोचनाओं के बीच, भाजपा ने मणिपुर से अफस्पा हटाने पर स्पष्ट किया अपना रुख, कहा...

हालांकि सुरक्षाकर्मी लोगों को रोकते दिखे, लेकिन प्रियंका ने किसी को नाराज नहीं किया। छतों से फेंके फूल उठाकर माथे लगातीं तो दी गई माला पहन कर प्रशंसकों की ओर इशारा करती रहीं। काफिला कर्नलगंज थाने से कर्नलगंज चौराहे की ओर बढ़ा तो प्रियंका ने वाहन से 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' लिखा रिस्ट बैंड फेंका। जहां युवतियां दिखाई दीं, वहां कई बार इस पिंक बैंड को उछाला। जिसे युवतियों ने न सिर्फ लिया बल्की पहना भी।

कर्नलगंज चौराहे से प्रियंका का काफिला जैसे ही नेतराम चौराहे की ओर बढ़ा एक छोटी बच्ची अपने पिता के कांधे पर बैठकर जा रही थी। प्रियंका ने उसे पास बुलाया और अपने हाथों से बच्ची को बैंड पहनाया। आगे बढ़ते ही प्रशंसकों ने उन्हें डायरी दी तो उस पर ऑटोग्राफ भी दिया। छतों से लोग प्रियंका की एक झलक पाने के लिए झांकते रहे तो पूरे रास्ते प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। प्रियंका छतों पर खड़े प्रशंसकों का भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करती रहीं। नेतराम चौराहे पर प्रशंसकों ने फूलों से रंगोली बनाई थी। इस दौरान किशोर वार्ष्णेय, रघुनाथ द्विवेदी, कोरांव से सतीश कुमार समेत कई पुरनिये कांग्रेसी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+