पंजाब: CM मान का ऐलान, बिना NOC अवैध कॉलोनियों को किया जाएगा नियमित
सीएम भगवंत मान ने अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। बिना NOC अवैध कॉलोनियों को किया जाएगा नियमित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर एलान किया है कि राज्य में सभी अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए लोगों को किसी प्रकार की एनओसी की जरूरत नहीं होगी। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में पंजाब में कोई अवैध कालोनी बनने नहीं दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को एक ही बार मौका देते हुए यह राहत दी जाएगी। इसके बाद कोई अवैध कॉलोनी नहीं बनने दी जाएगी। इस फैसले को लेकर अगले 10-15 दिनों में विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने गांवों में रहने वाली आबादी को भी बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पहले ही राज्य के 5000 गांवों को संपत्ति की रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी से छूट दे चुकी है और अब जल्द ही इतने ही अन्य गांवों को भी छूट दी जाएगी।
लोगों की सुविधा के लिए अवैध कालोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। भगवंत ने कहा कि हम महसूस कर सकते हैं कि किसी भी व्यक्ति के लिए अपना मकान बनाना कितना मुश्किल होता है। लोगों को धोखा देकर उन्हें अवैध प्लाट दे दिए जाते हैं। 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम से लोगों को 40 नागरिक सेवाएं उनके घर द्वार पर दी जाएंगी। लोग एक फोन कॉल पर ये सुविधा ले सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications