कांग्रेस पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह, कहा- हुड्डा की 3D सरकार में थे दरबारी, दामाद और डीलर

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित मैदान में आयोजित रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा को पहली बार मनोहर लाल के रूप में हरियाणा का मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले सिरसा और रोहतक के मुख्यमंत्री होते थे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रैली के माध्यम से हरियाणा के भाजपा नेता स्वर्गीय डॉक्टर मंगल सेन की जयंती पर उन्हें याद किया और महाकवि सूरदास का भी जिक्र किया।

 Home Minister Shahs attack on Congress, said - In Hoodas 3D government, there were courtiers, son-in-law and dealer

अमित शाह ने जन उत्थान रैली में कहा कि हरियाणा सरकार के आठ साल पूरे हो रहे हैं। इन आठ सालों में मनोहर लाल ने हरियाणा को बदलने का काम किया है। हरियाणा भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण स्थान है, जहां गीता प्रकट हुई। इसी फरीदाबाद की धरती पर संत सूरदास ने जन्म लिया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मनोहर लाल जब मुख्यमंत्री बने तब मैं भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष था। चुनाव जीतने के बाद जब वे मुझसे मिलने आए, मैंने उनसे पूछा किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहिए तो उन्होंने 15 नाम गिना दिए, मगर अपना नाम नहीं लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जनता के लिए 6600 करोड़ का दिवाली का तोहफा भेजा है।

आत्मनिर्भर भारत की पहचान वंदे भारत अब सोनीपत जिले में बनने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा प्रदेश में बनने वाला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक नजीर बनने जा रहा है। इसके आधार पर कई अन्य शहरों में ऐसे ट्रैक बनाए जाएंगे। पहले हुडा की 3डी सरकार थी। इसमें दरबारी, दामाद और डीलर भी थे। उसकी जगह प्रदेश का विकास करने वाली भाजपा की सरकार बनी।

अमित शाह ने कहा कि पूरा हरियाणा खुले में शौच से मुक्त है। आठ साल पहले साफ्टवेयर निर्यात करने में हरियाणा का कोई नाम नहीं था। अब हरियाणा साफ्टवेयर निर्यात में दूसरे स्थान पर हैं। देश में सबसे ज्यादा स्टार्टअप हरियाणा के युवाओं ने बनाए हैं। देश में सड़क पर चलने वाली हर दूसरी गाड़ी हरियाणा बनाकर दे रहा है। यह परिवर्तन पिछले आठ साल में आया है। गुरुग्राम को सबसे बड़ा उद्योग हब बनाने का काम हरियाणा सरकार ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+