हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज की नशा कारोबारियों को दो टूक, या तो कारोबार बंद करें या फिर शहर छोड़ दें
चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से नशा कारोबारियों को साफ-साफ कह दिया है कि नशे का कारोबार करने वालों पर पूरी सख्ती बरती जाएगी। नशे का जो कारोबार कर रहे हैं, जो नशा ले रहे या बेच रहे हैं, वह इस कारोबार को छोड़ दें या फिर हरियाणा छोड़ दें।

वह इनको रहने नहीं देंगे और उन्होंने सब जगह टीमें बना दी हैं। जिस नशे के कारोबार से इन्होंने पैसा कमाया है या जहां-जहां संपत्ति बनाई, उस पर उनका बुलडोजर पूरी तरह से चलेगा। विज ने कहा कि उनके पास और भी लिस्टें है और जल्द ही अन्य जगहों पर भी एक्शन होगा।
विज ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में आने से पंजाब में भाजपा को मजबूती मिलेगी। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा लड़ने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का कुछ पता नहीं, यह आज, कल या परसों क्या करते हैं वह तो अब इनकी खबरें भी नहीं पढ़ते।












Click it and Unblock the Notifications