ओडिशा के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में जल्‍द शुरू किया जाएगा हॉकी सत्र, जानें क्‍या है इसका उद्देश्‍य

ओडिशा के हर घर में एक हॉकी खिलाड़ी है। ओडिशा ने ही अभी जनवरी 2023 में हॉकी की मेजबानी की थी। वहीं अब हॉकी को राज्‍य में और बढ़ावा देने के लिए हर सरकारी और प्राइवेट कालेजों में जल्‍द हॉकी सत्र आयोजित किया जाएगा। ये हॉकी सत्र कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जाएगा।

Hockey session

इतना ही नहीं ओडिशा की पटनायक सरकार ने कॉलेजों में हर सप्‍ताह एक बार अपने छात्रों को हॉकी का महत्‍व सिखाने का आदेश दिया है। ओडिशा के उच्‍च शिक्षा विभाग ने सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्रात्‍त कॉलेजों के अलावा अन्‍य शिक्षण संस्‍थानों को हॉकी का महत्‍व सिखाने के लिए सप्‍ताह में एक बार हॉकी सत्र आयोजित करने का निर्देश दिया है।

कॉलेजों में आयेाजित किए जाने वाले इस हॉकी सत्र में हॉकी के इतिहासा , महत्‍व और हॉकी को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा के योगदान के बारे में छात्रों को बताया जाएगा। हालांकि ये हॉकी सत्र कॉलेज के पाठ्यक्रम का हिस्‍सा नहीं होगा।

शिक्षा विभाग ने संकाय सदस्‍यों को आदेश दिया कि कॉलेजों में हर सोवमवार को खुले परिसर में छात्रो क एकत्र करें और और अंग्रेजी और उडि़या भाषा में हॉकी का इतिहास और वर्तमान समय में इसके महत्‍व के बारे में पढा़ने का आदेश दिया। इसके साथ ही कॉलेज के कैम्‍पस में हॉकी को विरासत के तौर पर दर्शाते हुए पोस्‍टर लगाने का भी निर्देश दिया है।

हॉकी के प्रति जागरूता केवल कॉलेजों तक ही सीमित नहीं रहेगा। इस आदेश के बाद सोमवार को राज्‍य भर के कॉलेजों में कक्षा एक से दसवीं तक के छात्रों को असेंबली के दौरान बताया गया और बताया गया कि ओडिशा सरकार कैसे हॉकी को बढ़ावा दे रही है और छात्र कैसे इस हॉकी खेल को प्रोफेशन के तौर पर कैसे चुन सकते हैं।

ओएसईपीए के परियोजना निदेशक अनुपम साहा ने कहा प्रदेश सरकार का कॉलेजों में हॉकी सत्र आयोजि‍त करने का उद्देश्‍य पेरिस ओलंपिक-2024 के बारे में छात्रों के बीच जागरूकता पैदा करना है। इसके साथ ही स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने माई स्कूल हॉकी क्‍लब का गठन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+