हिमाचल में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी प्रियंका, 31 अक्टूबर से शुरू होगा तूफानी दौरा

हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद कांग्रेस ने अभी तक 63 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने गुरूवार देर रात भी 17 प्रत्याशियों वाली दूसरी सूची जारी की है। इधर सूचना है कि अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रचार का जिम्मा संभालेंगी। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी 31 अक्टूबर से प्रचार की शुरुआत करेंगी। हांलाकि अभी तक कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी नहीं की है।

himachal pradesh elections 2022 priyanka gandhi will take charge of congress election campaign

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 31 अक्टूबर से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी। अपने प्रचार के दौरान वे रोडशो और जनसभाएं भी करेंगी। 31 अक्टूबर को प्रियंका गांधी मंडी और कुल्लू जिला का दौरा कर सकतीं हैं। इसके अलावा 3 नवंबर को कांगड़ा और चंबा में वह चुनाव प्रचार के लिए जाएंगी। सूत्रों ने बताया है कि 7 नवंबर को प्रियंका गांधी हमीरपुर और ऊना में भी रैली करेंगी। चुनाव प्रचार के आखिरी चरणों में प्रियंका गांधी शिमला और सिरमौर का भी दौरा करेंगी। सूत्रों ने दावा किया है कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं। राहुल गांधी के एक रैली में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रमोद तिवारी,आराधना मिश्रा समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करते दिखाई देंगे।

AAP की इंट्री से दिलचस्प हुआ हिमाचल का चुनाव

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर रही सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में लगी हुई हैं। यहां अब तक हुए चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहा है। लेकिन इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी के आने से यहां के चुनाव और दिलचस्प हो गए हैं। इन सबके बीच हिमाचल में सत्ता में आने की उम्मीद कर रही कांग्रेस पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+