हेमंत सोरेन बोले- देश बेचने के साथ- साथ झंडा बेचने में लगी है बीजेपी

रांची. झारखंड विधानसभा के विस्तारित सत्र पर सबकी निगाहें टिकी थीं. सदन में दिन के करीब 1 बजकर 2 मिनट पर मत विभाजन की प्रक्रिया शुरू हुई. अगले 4 मिनट के अंदर आसन से विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विश्वास मत के पक्ष

रांची,6 सितंबर. झारखंड विधानसभा के विस्तारित सत्र पर सबकी निगाहें टिकी थीं. सदन में दिन के करीब 1 बजकर 2 मिनट पर मत विभाजन की प्रक्रिया शुरू हुई. अगले 4 मिनट के अंदर आसन से विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विश्वास मत के पक्ष में 48 मत और विरोध में शून्य की घोषणा कर दी. दरअसल बीजेपी के 25, आजसू के दो और निर्दलीय 2 विधायक इस दौरान मत विभाजन का विरोध करते हुए सदन से वॉक ऑउट कर चुके थे. लेकिन इससे पहले सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने तेवर में दिखे.

hemant seron

सदन के अंदर विश्वास मत की जरूरत क्यों से उन्होंने इसकी शुरुआत की. हेमंत सोरेन ने कहा कि सदन के बाहर और अंदर UPA कितना मजबूत है, ये बताना जरूरी है. उन्होंने बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अब बीजेपी देश बेचने के साथ- साथ झंडा बेचने में भी लगी है. उन्होंने वेल में पहुंचे बीजेपी सदस्यों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब से 2019 का चुनाव हारे, इन्हें बैठने में दिक्कत हो रही है. देश में व्यपारियों का कर्ज माफ हो जाता है, पर जरूरत मंदों का नहीं.

हेमंत सोरेन ने दुमका की बेटी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि तीन ब्राह्मण नेता गए थे निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा. लेकिन दुमका के सांसद सुनील सोरेन को नहीं ले गए. ये इनके मनुवादी सोच को दर्शाता है. बाद में जब दूसरी घटना घटी तब बाबूलाल मरांडी के बगल में बैठकर सुनील सोरेन गए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+