जल्द हेमंत सरकार दो लाख सरकारी कर्मचारियों को देगी तोहफा, बढ़ेगा चार फीसदी डीए

जल्द हेमंत सरकार दो लाख सरकारी कर्मचारियों को देगी तोहफा, बढ़ेगा चार फीसदी डीए

झारखंड (Jharkhand) सरकार अपने दो लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को त्योहारी तोहफा देने की तैयारी कर रही है। उनका महंगाई भत्ता बढ़ाकर मूल वेतन का 34 फीसदी से 38 फीसदी कर दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 500 रुपए से लेकर अधिकारियों को नौ हजार रुपए तक का फायदा होगा। कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरों का महंगाई भत्ता भी 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी करने की तैयारी की गई है।

Hemant Soren govt will increase four percent DA to two lakh government employees

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में यह बढ़ोत्तरी एक जुलाई से लागू होगी। नवंबर में मिलने वाले अक्टूबर के वेतन से यह बढ़ोत्तरी मिलने लगेगा। जुलाई, अगस्त और सितबंर महीने के लिए बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाएगा। यह एरियर कर्मचारियों को वेतन खाते में दिया जाएगा या उनके जीपीएफ खाते में डाला जाएगा, इस पर मंथन चल रहा है।

सीएम हेमंत सोरेन से मिली सहमति
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने से राज्य के खजाने पर अक्टूबर से लेकर मार्च तक हर महीने 42 करोड़ रुपए अधिक खर्च होंगे। बढ़े हुए डीए पर कुल मिलाकर अक्टूबर-मार्च की अवधि में लगभग लगभग 250 करोड़ और सालाना 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अभी वेतन और पेंशन पर कुल मिलाकर हर महीने लगभग 1700 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। आगे लगभग 1742 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस प्रस्ताव को सहमति दे दी है। राज्य मंत्रिपरिषद की सहमति के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।

1500 रुपए से लेकर 30 हजार तक मिलेगा एरियर
झारखंड सरकार के कर्मचारियों को चार फीसदी डीए की बढ़ोत्तरी होने पर एरियर की राशि 1500 रुपए से लेकर 30 हजार तक मिलेगी। कोरोना के 27 महीने बीत जाने के बाद पहली बार राज्य सरकार के कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का एरियर मिलेगा। वित्त विभाग की ओर से बढ़े हुए डीए के एर हिसाब-किताब लगाया जा रहा है।

पेंशनर्स की अधिसूचना बाद में हो सकती है जारी
झारखंड सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर दोनों के डीए में चार फीसदी बढ़ोत्तरी करने पर सैद्धांतिक फैसला लिया है। परंतु, पेंशनर के डीए में बढ़ोत्तरी की अधिसूचना कर्मचारियों के कुछ दिन बाद जारी हो सकती है। पेंशनर को लेकर अपडेट मंगाया जा रहा है। इनके डीए में भी बढ़ोत्तरी एक जुलाई से ही लागू होगी। जब बढ़े हुए डीए की अधिसूचना जारी की जाएगी, उस समय से एक जुलाई तक के लिए पेंशनरों को बढ़े हुए डीए का एरियर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+