हरियाणा में पंचायतों में पिछड़े वर्ग को आरक्षण के लिए अब राज्यपाल पर निगाहें
हरियाणा में पंचायतों में पिछड़े वर्ग को आरक्षण के लिए अब राज्यपाल पर निगाहें
चंडीगढ़। हरियाणा में पंचायत चुनावों के लिए राज्य सरकार और प्रशासनिक अमला पूरी तरह तैयार है। दूसरी ओर, पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने को लेकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पर नजरें टिक गई हैं। राज्यपाल को अध्यादेश का मसौदा भेजने के बाद प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव की तैयारियों को सिरे चढ़ाने में जुट गई है।

हालांकि पंच-सरपंचों और जिला परिषद व ब्लाक समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव घोषित होने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। पूरी उम्मीद है कि राज्यपाल सोमवार शाम तक पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग-ए को आरक्षण संबंधी अध्यादेश जारी कर सकते हैं।
अध्यादेश पर राज्यपाल के हस्ताक्षर होने के बाद विकास एवं पंचायत विभाग आरक्षण के लिए वार्ड चिन्हित करने का काम करेगा जिसमें थोड़ा समय लग सकता है। परिवार पहचान पत्र से डाटा जुटाया जाएगा कि विभिन्न ग्राम पंचायतों, ब्लाक समितियों और जिला परिषदों में पिछड़ा वर्ग-बी की जनसंख्या कितनी है। फिर आरक्षण के लिए तीन गुणा वार्डों का चयन कर इनमें से ड्रा निकाला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications