Haryana: छात्र संगठन इनसो ने 11 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, जारी की लिस्ट
Haryana News: छात्र संगठन इनसो आज (6 जनवरी) अपनी कार्यकारिणी के पुनर्गठन की शुरुआत 11 जिला अध्यक्षों की घोषणा के साथ कर दी। इनसो ने इन 11 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति लिस्ट भी जारी की है।
11 जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी करते हुए छात्र संगठन इनसो ने बताया कि इन नियुक्तिया पर विचार विमर्श करने के बाद फैसला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल, प्रदेश प्रभारी रवि मसीत व प्रदेश अध्यक्ष अजय राव ने इनसो संस्थापक व जेजेपी सुप्रीमो डॉ अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला से विचार विमर्श के बाद यह लिस्ट जारी की है।
इस लिस्ट के मुताबिक, इनसो ने प्रदीप शर्मा को रोहतक, भीष्म दहिया को झज्जर , कृष्ण राणा को यमुनानगर, कृष्ण सरोहा को सोनीपत, अज्जू घनघस को हिसार, विक्रांत कटारिया को गुरुग्राम, हनी दहिया को कुरुक्षेत्र, मोहित साहू को चरखी दादरी, प्रदीप बिधनोई को भिवानी, राजबीर जाखड़ को सिरसा और दिग्विजय शेखावत को महेंद्रगढ़ के इनसो जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।












Click it and Unblock the Notifications