Haryana News: हरियाणा के पटवारियों को सरकार ने दी सौगात! सालों पुरानी मांग हुई पूरी

Haryana News: पटवारियों ने अपनी मांगो को लेकर 26 दिसंबर 2022 को अपना धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इसके मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि नए साल पर उनका ग्रेड पे बड़ा दिया जायेगा।

Haryana News

हरियाणा के पटवारियों में ख़ुशी की लहर है क्योंकि उनकी 10 साल से की जा रही बड़ी मांग को सरकार ने पूरा करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकार ने पटवारियों की 10 साल ग्रेड- पे बढ़ाने की मांग को पूरा कर दिया है। सरकार ने पटवारियों की ग्रेड पे 6,600 रुपए बढ़ा दिया है। अब पटवारियों को 32,100 रुपए दिया जाएगा। इससे पहले उन्हें 25,500 रुपए ग्रेड- पे मिलता था।

बता दें कि 2011 में पटवारी के लिए शैक्षणिक योग्यता को तो बड़ा दिया गया था लेकिन ग्रेड पे पुराना ही दिया जा रहा था। 2011 से पहले पटवारी के लिए शैक्षणिक योग्यता मेट्रिक हुए करती थी। वही 2011 में सरकार ने इसे बढ़ाकर ग्रेजुएशन कर दिया था। लेकिन पटवारियों को पुराना ग्रेड-पे 25,500 रुपए ही दिया जा रहा था।

पटवारियों ने अपनी मांगो को लेकर 26 दिसंबर 2022 को अपना धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इसके मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि नए साल पर उनका ग्रेड पे बड़ा दिया जायेगा। जिसके चलते पटवारियों ने धरना समाप्त कर दिया था। इसके बाद अब वित्त आयुक्त ने पटवारियों के ग्रेड पे बढ़ाए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+