Haryana Jobs: ग्रुप सी की भर्ती परीक्षा जल्द शुरु, 35 हजार पदों पर निकली दिव्यांगजनों के लिए नौकरी
Haryana Jobs: जल्द ही हरियाणा सरकार दिव्यांगजनों के लिए 35 हजार रोजगार देने वाली है। जिसमें से सरकारी क्षेत्र में 15 हजार रोजगार दिए जाएंगे, वहीं 20 हजार रोजगार निजी क्षेत्रों में दिए जाएंगे।

Haryana Jobs: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगले महीने से ग्रुप सी की लगभग 35,000 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद जल्द ही ग्रुप डी के 12,000-15,000 पदों के लिए भी भर्ती शुरू हो जाएगी।
हरियाणा की सरकार दिव्यांगजनों को लिए नौकरी के दरवाजे खोल रही है। जल्द ही हरियाणा दिव्यांगजनों के लिए 35 हजार रोजगार लेकर आने वाली है। बता दें कि 35 हजार रोजगार में से सरकारी क्षेत्र में 15 हजार रोजगार दिए जाएंगे, वहीं 20 हजार रोजगार निजी क्षेत्रों में दिए जाएंगे।
हरियाणा के दिव्यांगजन कमिश्नर ने आज दिव्यांगजनों को रोजगार देने की पहल के तहत अमेजन कंपनी के साथ एमओयू साइन किया है। जिसके तहत हरियाणा के करीब 10 हजार दिव्यांगजनों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा युथ फॉर जॉब कंपनी के साथ भी सरकार जल्द ज्ञापन पर साइन करने वाली है।
हरियाणा के दिव्यांगजन कमिश्नर राजकुमार मक्कड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दिव्यांगजनों से विशेष लगाव है, सीएम मनोहार चाहते हैं कि प्रदेश के अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को रोजगार का अवसार मिले, उन्हे आत्मनिर्भर बनाया जाए।
मक्कड़ आगे बताते हुए कहते हैं कि हरियाणा के सीएम गुरुग्राम करीब एक सौ कंपनियों के साथ बैठक कर उन्हें अपनी- अपनी कंपनियों में दिव्यांगजनों को रोजगार देने के लिए प्रेरित किया था।
इसे भी पढ़ेंः BSSC Stenographer Recruitment 2023: स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली सरकारी भर्ती, जल्द करें आवेदन












Click it and Unblock the Notifications